ढेंकनाल/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के ढेंकनाल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिले के गोपालपुर क्षेत्र में स्थित एक अवैध पत्थर खदान में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस विस्फोट के बाद खदान में काम कर रहे कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कई मजदूरों की मौत की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। खदान के भीतर फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। मलबा हटाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी मशीनरी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें – पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग’ अभियान, 470 लोगों व 233 वाहनों की हुई जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस पत्थर खदान में यह धमाका हुआ, वह अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। बताया जा रहा है कि खदान में ब्लास्टिंग के दौरान यह हादसा हुआ, हालांकि विस्फोट के सटीक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और अवैध खनन को लेकर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
ये भी पढ़ें – कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, असम चुनाव में प्रियंका गांधी की करेंगे मदद
Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…
Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…
जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…
न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…
लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…
22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…