निराश्रित व असहाय को शीतलहर से बचाव हेतु कंबल वितरित किया गया

कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ना सोए- अपर जिलाधिकारी (वि/रा)

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को राजेश कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व)/ प्रभारी अधिकारी (आपदा) गोरखपुर के नेतृत्व में, बेतियाहाता स्थित कुष्ठ आश्रम में 55 असहाय व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को कंबल वितरित किया गया। उक्त अवसर पर एडीएम फाइनेंस द्वारा तहसील सदर से उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में समस्त निराश्रित, असहाय व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को शासन की मंशा के अनुरूप कंबल उपलब्ध कराए जाएं। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और रात्रि काल में तहसील के कर्मचारी टीम गठित कर, भ्रमणशील रहते हुए जो भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं, उन्हें तत्काल रैन बसेरों में विस्थापित किए जाएं।
उक्त अवसर पर वहां पर उपस्थित बच्चों के साथ समय व्यतीत करते हुए उन्हें एडीएम फाइनेंस द्वारा चॉकलेट, बिस्किट वितरित किया गया।
कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों ने हर हर महादेव का नारा लगा कर जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

2 hours ago

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

13 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

13 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

13 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

14 hours ago