अनन्त पीठ आश्रम में जरूरतमंदों को वितरित किया गया कम्बल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विश्व हिंदू युवा सेना की स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आपको बताते चले कि सोमवार को अनन्त पीठ आश्रम के मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू युवा सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्यातिथि तहसीलदार बरहज अश्विनी कुमार व विशिष्ट अतिथि पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास रहे।
विश्व हिंदू युवा सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पण्डित विनय मिश्र द्वारा मुख्यतिथि व विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।ततपश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विश्व हिंदू युवा सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर 50 जरूरत मन्दो को इस कड़ाके की ठंड में कम्बल मुख्यातिथि तहसीलदार अश्विनी कुमार, विशिष्ट अतिथि पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास,प्रेमशंकर पाठक, अमरेन्द्र गुप्ता, सत्यप्रकाश पाण्डेय, विनय मिश्र के द्वारा वितरण किया गया, कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।
इस दौरान प्राचार्य शम्भू नाथ तिवारी, भरत पाण्डेय, दिवाकर देव यादव,अमित मौर्या, रविन्द्र पाल, अनमोल , अवधेश पाल, अनुपम,आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अभय पाण्डेय ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

9 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

9 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

9 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

9 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

10 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

10 hours ago