महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कांग्रेस व भ्रष्टाचार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद , भ्रष्टाचारी मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, भाजयुमो जिला महामंत्री गोविंद जायसवाल, बलराम दुबे, गौरव गुप्ता , पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान जिला प्रभारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।आज भी कांग्रेस के लोगो के पास से अवैध नोट की गड्डियां मिल रही है जिसका कोई लेखा जोखा नही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय बन गयी है तथा भारत में भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस पार्टी है और आजादी के बाद से दशकों तक सत्ता में रहने वाली इस पार्टी ने भ्रष्टाचार के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सामने आया ‘घोटाला’ कांग्रेस के भ्रष्टाचार की यात्रा की एक नई नजीर बनकर सबके सामने है।जिला प्रभारी ने आरोप लगाया कि जल-थल-नभ में कांग्रेस सरकारों में हुए भ्रष्टाचार का परिणाम रहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय बन गयी है । इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला ,प्रमोद खरवार वीरेन्द्र लोहिया, प्रदीप गौड़,शिनोद कुमार, श्याम मोहन चौधरी ,अश्विनी पटेल, सन्नी अग्रहरि, अशोक तिवारी,सोनू अग्रहरि, विजय गौड़, प्रभाकर, सत्यम चौबे,राज कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…
21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…
गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…