देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)युवा नेता पुनीत यादव को भाजपा सलेमपुर मण्डल का मण्डल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओ ने हनुमान मंदिर पर पुनीत यादव को माला पहनाकर बधाई दी।
नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष पुनीत यादव ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के लिए विगत कई वर्षों से समर्पित कार्यकर्ता रहा हुँ। पार्टी ने जो भरोसा जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उस पर चलने का कार्य करूंगा।साथ ही सबका साथ सबका विकास स्लोगन से प्रेरणा लेकर पार्टी हित में काम करुंगा।
सलेमपुर से जिला प्रतिनिधि पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल को बनाया गया है। उनको भी भाजपा कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर बधाई दिया।
बधाई देने वालो मे जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल,ब्लॉक प्रमुख अमरेश सिंह बबलू,अजय दूबे वत्स, अनूप उपाध्याय, विनय पाण्डेय, अनिल ठाकुर, अशोक तिवारी, अवधेश मद्देशिया, सन्नी चौरसिया, अमित उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, कमलेश यादव आदि ने भी बधाई दिया।
जनप्रतिनिधियों ने भी दिया बधाई
पुनीत यादव को मण्डल अध्यक्ष बनने पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद्र तिवारी,पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय सहित रविन्दर श्रीवास्तव,अशोक पाण्डेय,भोला बाबा, शिवाकांत तिवारी, अभय तिवारी, बचनदेव गोंड आदि बधाई देने वालो मे शामिल रहे।
विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम से 120 छात्रों को मिला करियर-ओरिएंटेड अनुभव आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान…
हनुमान जी की लंका से अयोध्या वापसी की पौराणिक शास्त्रोक्त कथा रामायण की अमर गाथा…
📌 इतिहास के पन्नों में 17 फ़रवरी : जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों का…
🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है।…
17 फरवरी की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ 17 फरवरी का दिन विश्व और भारतीय इतिहास में…