फेसबुक से शुरु हुआ वाद विवाद आखिर में चल गया गोली
मुरादाबाद (राष्ट्र की परम्परा) आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर हुए विवाद में विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह मंत्री संतोष पांथरी को शनिवार शाम दिल्ली रोड पर गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल संतोष को साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
कुछ दिन पहले मोहन भागवत के बयान को लेकर संतोष का भाजपा नेता से फेसबुक पर विवाद हो गया था। वहीं आरोपी भाजपा नेता ने तीन दिन पहले मोहन भागवत के बयान के खिलाफ सीओ को ज्ञापन दिया था। नया मुरादाबाद निवासी विहिप के सहमंत्री संतोष पांथरी शनिवार को कटघर में आयोजित संगठन के केंद्रीय महामंत्री की बैठक में शामिल होने के लिए गए थे। बैठक समाप्त होने के बाद वह ई-रिक्शा से संगठन के महामंत्री अविनाश गुप्ता और कोषाध्यक्ष योगेश त्यागी के साथ दिल्ली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने उतर गए। जहां तीनों आपस में बातचीत करने लगे। इस बीच बाइक से पहुंचे आरोपी ने संतोष से कहा, जो परशुराम का नहीं, वो मेरे काम का नहीं। इसके बाद उसने संतोष पर फायरिंग कर दी। गोली संतोष के पेट में लगी और वह गिर गया। हमले के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। आरोपी भाजपा नेता ब्राह्मण महासभा से भी जुड़ा है। घायल संतोष को दोनों साथी लेकर साईं हॉस्पिटल पहुंचे। जहां संतोष का इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ डॉ. अनूप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। विहिप नेता अविनाश गुप्ता और योगेश त्यागी का बयान लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले पुलिस को आरएसएस प्रमुख के खिलाफ ज्ञापन दिया था। मोहन भागवत के बयान को लेकर दोनों के बीच फेसबुक पर आरोप प्रत्यारोप चल रहा था। पूछताछ के बाद आधार पर पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। हमलावर भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बताया जा रहा है। जबकि दोनों आपस में घनिष्ट दोस्त बताये गए हैं।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र में बीते रविवार की रात तेज आंधी, गरज…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया के हिंदी विभाग की ओर से…
विद्यालयों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, अफवाहों से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी मुंबई मनपा की तैयारी में प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह (7 अक्टूबर 2025) से…
डा० रामापति राम त्रिपाठी बोले- उनका जीवन सेवा और तपस्या का आदर्श उदाहरण सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र…