भाजपा नेता संजय मोदनवाल ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
जिला के माहुल नगर पंचायत निवासी व प्रतिष्ठित व्यापारी, भाजपा नेता संजय मोदनवाल ने मंगलवार को पुलवामा हमले में, शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है ।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेता संजय मोदनवाल ने कहा कि, 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सी०आर०पी०एफ० के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गयी थी। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था, उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने कायराना हरकत करते हुए जो दुस्साहस किया था, उसे भारतीय सेना ने समय रहते आतंकवादियों को नेस्तनाबूत करने का कार्य किया, देश पुलवामा हमला में शहीद जवानों को कभी भूल नहीं पाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि आज भी पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद जस की तस सभी के हृदय में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक इन आतंकवादियों के कायराना हरकत का जवाब हमेशा समय-समय पर दे रहे हैं, जिससे आतंकवाद की कमर टूट चुकी है, और हमारे फौज के जवानों की मनोबल ऊंचा बना हुआ है ।

rkpshomnath

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

6 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

7 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

7 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

7 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

11 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

11 hours ago