भाजपा नेता ने अधिशासी अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

आजमगढ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के नगर पंचायत माहुल के भाजपा नेता ने अधिशासी अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने स्थानीय एआईआईएएम नेता के दबाव में भाजपा नेता के घर का छज्जा गिरा दिया है। विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कार्यालय से भगा दिया। इस संबंध में भाजपा नेता ने नगर विकास राज्य मंत्री को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई हैं।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी लालगंज के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सैयद सैफ अब्बास रिजवी का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस पत्र के अनुसार, भाजपा नेता का आरोप है कि मेरे पड़ोस में रहने वाले एआईआईएएम के नेता जो मुझे जबरन अपनी पार्टी में जोड़ना चाहते थे, जब मैंने मना कर दिया तो वह साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने लगे परंतु जब मैं उनकी पार्टी में शामिल नहीं हुआ, तो वह मेरे खिलाफ आए दिन फर्जी मुकदमे में फंसाना शुरू कर दिया।
अभी हाल ही में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को फर्जी एप्लीकेशन देकर मेरे घर का छज्जा तोड़वा दिया है। जब मैं इस संबंध में अधिशासी अधिकारी से मिलने गया तो उन्होंने कहा कि मैं पूरे नगर पंचायत का मालिक हूं, मैं जो करूं मुझे कोई रोक नहीं सकता हैं। अधिशासी अधिकारी के इस व्यवहार से परेशान भाजपा नेता ने नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में जब अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि, कुछ दिन पहले बिजली का खंभा लगाने के लिए कर्मी गए थे। इसी दौरान इनका बारजा टूट गया है। जिसकी शिकायत लेकर भाजपा नेता कार्यालय में आए, तो मैंने उनसे कहा कि जल्दी ही उसे ठीक करा दिया जाएगा। कल एसडीएम साहब का भी फोन इस संबंध में आया है, मैं उसे सोमवार तक हर हाल में सही करा दूंगा।

rkpshomnath

Recent Posts

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

2 minutes ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

3 minutes ago

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

39 minutes ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

49 minutes ago