सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने रविवार को सलेमपुर स्थित डाकबंगले पर क्षेत्र से आई हुई महिलाओं से मिलकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर उनको शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को लोकसभा व विधान सभा में आरक्षण देकर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है। अब महिलाएं देश और प्रदेश के सबसे बड़ी पंचायत में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएंगी। महिलाओं का आरक्षण बिल बहुत लंबे समय से सदन में लंबित था।
महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं को बताते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ा रही है।महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है और उनके लिए कई हेल्पलाइन बनाई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत महिलाएं मदद पा सकें। अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए इन नंबर से महिलाएं अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा सकती हैं।महिलाओं के साथ अभद्रता और गलत व्यवहार करने वालों को सजा देने का काम किया जा रहा है। शासन की सख्ती से आज गुंडे माफिया, दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने वाले या तो जेल के अंदर है या फिर वह प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं।
उक्त अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,अखिलेश कुमार,नागेन्द्र गुप्ता,अमरनाथ सिंह, विजयबहादुर गुप्ता, सुशील कुमार,पुरुषोत्तम शर्मा, विनय कुमार,उर्मिला देवी,सलाहती देवी, दीप माला,लच्छी देवी,नैना देवी, शांति देवी ,सुंदरम्मी देवी, आशा गुप्ता, सुशील कुमार,गिरजानंद विश्वकर्मा ,बागेश्वर राजभर,मुकेश साहनी आदि मौजूद रहे।
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…
आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…
प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…