कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगी 24 में भाजपा सरकार-विजयलक्ष्मी गौतम


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सलेमपुर द्वारा रविवार को संस्कृत पाठशाला में विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित की गई।जिसे संबोधित करते हुए राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि पार्टी की रीढ़ भाजपा के कार्यकर्ता है। इस बार भी कार्यकर्ताओ के दम से 2024 में भाजपा की सरकार बनेगी। बूथ सशक्तिकरण अभियान काफी महत्वपूर्ण है और इसकी सफलता आगामी चुनावों में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करेगी।
जिला उपाध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर अल्पकालिक विस्तारक नियुक्त किये गए है, जो निर्धारित तिथियों में शक्ति केंद्र पर प्रवास कर बूथ पुनर्गठन करेंगे। प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्य होंगे जिसमे बूथ अध्यक्ष, मंत्री, व्हाट्सएप ग्रुप इंचार्ज, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, सामाजिक श्रेणी प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख और पार्टी के कार्यक्रम प्रमुख नियुक्त होंगे।
उक्त कार्यक्रम को रामदास मिश्र, सुशील शाही व कमलेश तिवारी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजय दूबे तथा संचालन जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर अशोक पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, बृजेश उपाध्याय, सुशील शाही, बचनदेव गोंड़, हाकिम सिंह, बलबीर सिंह दादा, चंद्रभूषण सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

4 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

4 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

4 hours ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

4 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

5 hours ago