भाजपा सरकार हैं भ्र्ष्टाचार की जननी -अजय कुमार लल्लू

नगर के सोमनाथ मंदिर पर हुआ कांग्रेस का कार्यकर्ता बैठक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने हमेशा क्षेत्र के बाहरी लोगों को जनप्रतिनिधि बनाया वह यहां आए और क्षेत्र का विकास किए बिना चले गए।उक्त बातें नगर के सोमनाथ मंदिर पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्र्ष्टाचार की जननी है।यहां परीक्षा के पूर्व ही पेपर लीक हो जा रहा है।युवाओं को रोजगार देने की बात कह कर भाजपा भर्तियों को निरस्त कर उन्हें बेरोजगार बना रही है। पूरे प्रदेश में जगह रिक्त होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया नही हो पा रही है। महंगाई के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।किसान ,व्यापारी, नौजवान की समस्या से इस सरकार को कोई मतलब नही है।यह केवल जाति व धर्म के बल पर सरकार बनाना चाहते हैं।जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करना शुरू कर दिया है। संगठन ने प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारी सौंप दिया है। कार्यकर्ता के दम पर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है।बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,पुरुषोत्तम नारायण सिंह, दीनानाथ भारती,आनंद देव गिरि, ऋषिकेश मिश्र, समीर पांडेय,गोविंद मिश्र, बदरे आलम,नीलेश त्रिपाठी, नौशाद रजा,दीनदयाल यादव,मार्कण्डेय मिश्र,आलोक त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मिश्र, अंशु,हरिश्चंद्र सिंह,जयप्रकाश पाल,मनोज मणि,सच्चिदानंद मिश्र,प्रेम प्रजापति,प्रेमलाल भारती,धर्मेन्द्र पांडेय, मिर्जा खुर्शीद बेग, मनीष कुमार पांडेय, हर्षित सिंह,रमाशंकर यादव,दिनेश कुमार गुप्ता, रामध्यान यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पंजाब चार दशकों की सबसे भीषण बाढ़ से बेहाल

फोटो सौजन्य से ANI चंडीगढ़/लुधियाना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब इन दिनों चार दशकों की…

7 minutes ago

जसपुर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा पर एसयूवी का कहर : तीन भक्तों की मौत, 22 घायल

जसपुर /छत्तीसगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गणपति उत्सव की खुशियां जशपुर जिले में उस समय…

2 hours ago

आज़ादी से पहले बना अस्पताल अब खंडहर में तब्दील! न्यू पीएचसी की दशा पर रो रहे मरीज

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आज़ादी से पहले अंग्रेजी हुकूमत में बने बरहज के न्यू प्राथमिक…

3 hours ago

सड़क न बनने से ग्रामीण परेशान, कच्चे रास्तों पर चलने को मजबूर

उतरौला /बलरामपुर, (राष्ट्र की परम्परा)। आज़ादी के बाद भी सड़क की सुविधा से वंचित ग्रामीणों…

3 hours ago

स्कूली बस की चपेट में आया छात्र, गंभीर रूप से घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उभांव थाना क्षेत्र के ककरासो गांव के पास बुधवार की सुबह करीब…

4 hours ago

यूपी स्मार्ट प्रीपेड मीटर घोटाला: 6.22 लाख पुराने मीटर गायब, निगम को लाखों का चूना!

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के नाम पर…

4 hours ago