समाज के सभी वर्ग से समर्थन मांगने भाजपा सरकार घर -घर पहुँच रही है-त्रिवेन्द्र सिंह रावत

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय जनता पार्टी द्वारा महासम्पर्क अभियान कार्यक्रम सलेमपुर के पुरैना में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सम्पर्क से समर्थन के अन्तर्गत जटाशंकर दूबे के आवास पर पहुँच कर उनको अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया
एवम 9090902024 पर मोबाईल से मिसकॉल करा भाजपा के लिए समर्थन मांगा।
उसके बाद सलेमपुर के हरैया में डॉ0 सुशील कुमार के आवास पर एवम आर.एल.एकेडमी के प्रबंधक सन्दीप श्रीवास्तव के आवास पर पहुँच कर सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण हेतु मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर समर्थन मांगा।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगो पास समर्थन मांगने पार्टी घर -घर पहुँच रही है।
प्रधानमंत्री ने सेवा,सुशासन एवम विकास 9 वर्ष पूर्ण होने पर सम्पर्क,साहित्य, सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया एवम तमाम सभाओं के माध्यम से भाजपा सरकार लोगो के बीच पहुँच रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को देश का अमृत काल मनाने का सौभाग्य मिला।लक्ष्य निर्धारित किया गया और हर गरीब को अपना घर, शौचालय, बिजली देने का संकल्प पूरा किया गया। पहले देश में एक एम्स हुआ करता था आज 20 एम्स है। कोविड-19 महामारी में भाजपा सरकार ने अपने देश के लोगों के लिए वैक्सीन तैयार की उन्हें नि:शुल्क वैक्सीन लगवाई और दूसरे देशों को भी दी।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने बताया कि महासम्पर्क अभियान के तहत प्रेसवार्ता,सोशल मीडिया वालेंटियर, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन,प्रबुद्ध सम्मेलन,सम्पर्क से समर्थन,लाभार्थी सम्मेलन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बना रहे है।
मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यो की बदौलत हमलोग लोगो के बीच पहुँच के भाजपा सरकार के लिए समर्थन मांग रहे है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने पिछले नौ सालों में देश के विकास के लिए अच्छा काम किया है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर हर लोक सभा क्षेत्र में विशेष संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश तिवारी,जिला महामंत्री रविन्दर किशोर कौशल,अजय शाही,अम्बिकेश पाण्डेय,विजयेंद्र शुक्ला,अमित सिंह बबलू,अमरेश सिंह बबलू,
अशोक पाण्डेय, कन्हैया लाल जायसवाल,अजय दूबे वत्स,बलबीर सिंह दादा,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,राकेश राय,विनय पाण्डेय,
रविन्दर श्रीवास्तव,सन्दीप सिंह,धनन्जय चतुर्वेदी,पुनीत पाठक,बृजेश दूबे ,करन यादव ,दीपक श्रीवास्तव, अशोक तिवारी,विनय तिवारी,अजय गौतम,अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

6 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

17 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago