जीएसटी के नाम पर व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में बिलरिया गंज बाजार रहा बंद

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) बिलरियागंज के व्यापारियों ने मंगलवार को व्यापार मंडल के बैनर तले प्रातः से दोपहर 1:00 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखकर, सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का विरोध किया ।
व्यापारियों ने बाजार के नये चौक से जुलूस निकालकर, पुराना चौक खास बाजार कासिमगंज होते हुए ब्लाक मुख्यालय पहुंचे, जहां से वापस होकर बाजार के नये चौक आएं ।
इस बीच व्यापारियों ने व्यापारी एकता जिंदाबाद, भ्रष्ट प्रशासन मुर्दाबाद, गुंडागर्दी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी का व्यापारी नारे लगाते रहे।
चौक पर पहुंचने के बाद व्यापरियों की एक सभा हुई, जिसे संबोधित करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि, यदि सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द नहीं करती है तो आने वाले सन 2024 के चुनाव में पराजय का मुंह देखने के लिए तैयार रहे ।
इसी कड़ी मे गोरख प्रसाद ने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर कुछ प्रांतों में प्रतिवर्ष 40 लाख सालाना आमदनी पर जीएसटी लगती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में रामराज और हिंदुत्व तथा हिंदू रक्षा की बात करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 लाख की, आमदनी पर ही जीएसटी लगाकर व्यापारियों की कमर तोड़ रहे हैं।
इस हिसाब से यदि आप 5 सौ के आसपास दिन भर मे कमाते हैं, तो आपको जीएसटी देना होगा
इसी कड़ी में अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मैं भाजपा का पदाधिकारी हूँ लेकिन मैं इसका विरोध करता हूं, कि सरकार व्यापारियों का दमन बंद करें अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा
अंबिका प्रजापति ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करके सरकार ठीक नहीं कर रही है। ऐसे ही कल कारखाने बंद है रोजी-रोटी किसी को मिल नहीं रही है, किसी तरह से व्यापारी अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए छोटी मोटी दुकान खोल रहा है, तो कभी उसे प्लास्टिक चेकिंग के नाम पर कभी सेल टैक्स कभी इनकम टैक्स अधिकारियों द्वारा तंग किया जाता है, जो कि व्यापारी हित मे ठीक नहीं है। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए जिससे व्यापारियों का भला हो सके
इस संबंध में व्यापार मंडल बिलरियागंज के पदाधिकारियों ने एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से न्याय की गुहार लगाई है।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

18 minutes ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

36 minutes ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

47 minutes ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

57 minutes ago

20 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख: भारत से दुनिया तक, आज के दिन क्या-क्या हुआ?

20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…

1 hour ago