बाइकर्स गैंग का आतंक: महिला पुलिसकर्मी और अस्पतालकर्मी बनी शिकार, चेन लूटकर फरार

सांकेतिक फोटो

धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) में बाइकर्स गैंग का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को शहर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की दो घटनाओं ने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी। हैरानी की बात यह है कि अपराधियों ने अब महिला पुलिसकर्मी तक को निशाना बना डाला।

पहली घटना धैया लाहबनी इलाके में घटी, जहां अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मी लीला देवी से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। घटना उस वक्त हुई जब वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थीं। शोर मचाने के बावजूद आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए।

दूसरी वारदात में वायरलेस ऑफिस में तैनात महिला कांस्टेबल प्रीति कुमार अपराधियों का शिकार बनीं। शाम को धीरेंद्रपुरम कॉलोनी में टहल रही थीं, तभी दो बदमाश बाइक पर आए और उनके गले से चेन झपट ली। प्रीति ने बताया कि बाइक चालक नीली और पीछे बैठा युवक काली शर्ट पहने हुए था।

दोनों पीड़िताओं ने धनबाद थाना में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान में जुटी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

48 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

1 hour ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

1 hour ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

1 hour ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

2 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago