बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली, मौत – शिक्षिका से चेन लूटकर फरार

 

बलिया(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उभांव थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने शिक्षक व शिक्षिका पर हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने शिक्षक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बिल्थरारोड के यादव नगर निवासी देवेन्द्र यादव (57 वर्ष) देवरिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय भागलपुर में प्रधानाध्यापक थे। उनकी सहकर्मी शिक्षिका कंचन सिंह भी वहीं तैनात हैं। मंगलवार को स्कूल बंद होने के बाद दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नकाबपोश तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और सोने की चेन लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे देवेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/prime-minister-modi-era-and-the-challenge-of-democracy/

घटना के बाद बदमाश शिक्षिका की चेन भी छीनकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल शिक्षक को सीएचसी सीयर पहुँचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें मऊ रेफर किया गया। मऊ से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत है और शिक्षक समुदाय में गहरा आक्रोश है। उभांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। लगातार हो रही चैन स्नेचिंग और लूट की घटनाओं से लोग आक्रोशित हैं और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

3 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

3 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

3 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

4 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago