जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गढ़िया रंगीन फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर बुधवार की शाम 5 बजे सड़क हादसा हो गया। जिसमे बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में, बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की भीड़ जुटता देख कार का ड्राइवर भाग गया। जानकारी के अनुसार सिमरा गौटिया के राम रतन अपनी पत्नी अर्चना के साथ शाम 5 बजे घरेलू सामान लेने गढ़िया रंगीन की बाजार आ रहे थे। तभी घसा कल्यानपुर गांव के पास सामने से तेजी से आ रही दिल्ली नंबर की एक कार के ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर कर घायल हो गए। वहीं कार खाई में घुसी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल लेकर कर दिया गया। आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी है।
भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…
शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…
कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…
🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…
🔮 बुधवार को बदलेगी ग्रहों की चाल, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…