किसानों को बड़ी राहत: आनंदनगर–फरेंदा रैक पॉइंट पर 1228 एमटी यूरिया रैक उपलब्धपरिवहन लागत कम होगी, समय पर मिलेगी खाद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए बुधवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए आनंदनगर–फरेंदा रैक पॉइंट पर एचयूआरएल की यूरिया की 1228 मीट्रिक टन क्षमता वाली रैक उपलब्ध करा दी गई है। यह व्यवस्था जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों और शासन से लगातार संवाद के परिणाम स्वरूप संभव हुई है। किसानों और उर्वरक विक्रेताओं की यह प्रमुख मांग रही थी कि यूरिया रैक सीधे आनंदनगर रैक पॉइंट पर उपलब्ध हो, ताकि उन्हें गोरखपुर पर निर्भर न रहना पड़े। गोरखपुर से रैक आने पर परिवहन लागत बढ़ जाती थी, जिससे किसानों को यूरिया महंगे दर पर प्राप्त होती थी। साथ ही समय से खाद न मिलने के कारण कृषि कार्य प्रभावित होता था।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर लगातार संवाद कायम रखा और जनपद की वास्तविक आवश्यकताओं को तथ्यपूर्ण रूप से प्रस्तुत किया। कृषि मंत्री के समक्ष भी उन्होंने इस विषय को प्रमुखता से रखा, जिसके बाद शासन ने इस मांग को स्वीकार करते हुए सीधे आनंदनगर रैक पॉइंट पर खाद उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। प्राप्त 1228 एमटी यूरिया में से 491 एमटी सहकारी समितियों को आवंटित की जाएगी, जबकि शेष यूरिया निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किसानों तक पहुंचेगी। इससे जनपद में खाद की व्यापक एवं सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि रैक सीधे आनंदनगर पहुंचने से परिवहन लागत में कमी आएगी, ओवररेटिंग पर प्रभावी रोक लगेगी और खाद के भंडारण व आपूर्ति प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी। पूर्व में गोरखपुर रैक पर अन्य जनपदों में भी खाद आवंटित कर दी जाती थी, जिससे महराजगंज को कमी का सामना करना पड़ता था। अब किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद स्थानीय स्तर पर ही समय से मिल सकेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

2 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

2 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

2 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

2 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

2 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

3 hours ago