एसपी का बड़ा एक्शन, अवैध वसूली में दो सिपाही सस्पेंड

दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले में दो दिन पहले नरहीं थाना के एक सिपाही द्वारा एक आरोपी के भाई की पिटाई कर एक लाख रूपये दूसरे के खाते में मंगाने के बाद छोड़ने का मामला सामने आया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की थी। एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर कराने के बाद थाने के सिपाही कौशल पासवान व श्रषिलाल बिन्द को एसपी ने निलंबित करते हुए इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।
बता दें कि नरही थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी रूदल यादव ने पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। बताया है कि मेरे भाई नितीश यादव पर गोवध तथा पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसे ढूंढ रही है। 25 नवंबर को थाने के सिपाही कौशल पासवान व एक अन्य सिपाही थाने ले जाकर कमरे में बंद कर मेरी पिटाई किए इसके बाद छोड़ने के लिए ढ़ाई लाख रुपए की मांग की। मैं अपनी जान बचाने के लिए एक लाख रूपये में सौदा किया। सिपाही ने जो खाता नंबर दिए उस पर 50-50 हजार रूपये दो बार में भेजवाया जो भरौली गांव निवासी मंटू निषाद के खाते में गया। पैसा पहुंच जाने के बाद मुझे छोड़ दिया गया। रूदल ने बताया कि मेरे एक पैर में राड पड़ा हुआ है चोट लगने से खून आना शुरू हो गया है।
एसपी के निर्देश पर बुधवार को सीओ सदर श्यामकांत ने मामले की जांच कर एसपी को रिपोर्ट दी।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि रुदल यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी भरौली द्वारा यह आरोप लगाया गया है की थाना नरही पर कार्यरत दो कांस्टेबल कौशल पासवान व श्रषिलाल बिन्द द्वारा 25 नवंबर को जब अपने खेत में काम कर रहे थे तो उनको उठाकर थाना पर ले आए और बैरक में ले जाकर डरा धमका कर पैसों की वसूली की गई। इस सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर के द्वारा जांच कराई गयी । जाँच में प्रथम दृष्टया दोनों आरक्षियों की संलिप्तता पायी गयी। इसको देखते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों आरक्षियों को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एंव अनुशासनहीनता बरतने के आधार पर दोनों आरक्षियों कौशल पासवान व श्रषिलाल बिन्द को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जा रहा है। रुदल यादव से प्राप्त तहरीर पर दोनों आरक्षियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है व अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

12 seconds ago

लोक अदालत देवरिया से घटेगा एनपीए बोझ, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…

7 minutes ago

स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…

8 minutes ago

गौशाला अव्यवस्था पर महाराजगंज में सड़क पर उतरे संगठन

गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

8 minutes ago

निर्धारित समयसीमा में पूरा हो वृद्धाश्रम निर्माण: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…

1 hour ago

सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड की पहली परीक्षा

हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…

1 hour ago