ग्राम पंचायत पकड़ी बिशुनपुर में अंत्येष्टि स्थल का भूमि पूजन संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी बिशुनपुर में बहुप्रतीक्षित अंत्येष्टि स्थल के निर्माण हेतु भूमि पूजन आचार्य इंद्रेश पांडेय व रविंद्र दुबे सेवा निवृत्त राजस्व अमीन द्वारा विधिवत रूप सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों, बुजुर्गों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों ने इस पहल को एक जरूरी और सम्मान जनक कार्य बताया।
ग्राम प्रधान मु. हुसैन ने बताया कि लंबे समय से गांव में एक सुव्यवस्थित अंत्येष्टि स्थल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इस स्थान पर
जल की सुविधा, बैठने की व्यवस्था और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया और निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग की ताकि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य गरिमा के साथ संपन्न हो सके। लोगों ने बताया कि इस अंत्येष्टि स्थल के बन जाने से तुलसी पुर,गनेशपुर, किशुनपुर, सोहरौना राजा, हरपुर महंत, बरवां चमैनियां, पिपरा मुण्डेरी पकड़ी बिशनपुर परसौनी बुजुर्ग आदि गांवों के लोगों को सुविधा होगी।
इस दौरान रमेश पाण्डेय सेवानिवृत राजस्व अमीन , योगेंद्र मिश्र, मधुसूदन तिवारी, राम किशुन गुप्ता, हरिश्चंद्र चौहान, रिंकू गुप्ता भाजपा नेता, सत्यदेव शर्मा, राशिद, जोगिंदर पाण्डेय, कृष्ण भूषण द्विवेदी, अयूब अंसारी, लालु साधू हनुमान मंदिर पकड़ी बिशुनपुर, मैनुद्दीन , मैनुल्लाह, शंकर चौधरी नगई चौधरी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

1 hour ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

10 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

11 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

12 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

12 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

12 hours ago