विशाल गड़हा महोत्सव के लिए किया गया भूमि पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच द्वारा 4 व 5 नवंबर को होने वाले विशाल गड़हा महोत्सव के लिए भूमि पूजन बुधवार को भरौली में विधि-विधान से हुआ। महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर व पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया।गड़हा महोत्सव इस वर्ष 4 व 5 नवंबर को हो रहा है। चार नवंबर को कृषि मेला, स्वास्थ्य शिविर और गीत संगीत की प्रतियोगिता ट्वेंटी-ट्वेंटी प्रतियोगिता होगी, जबकि पांच नवंबर को मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसका उद्घाटन प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभिनेता व सांसद रवि किशन तथा दिनेश लाल यादव निरहुआ के अलावा आम्रपाली दूबे, शिल्पी राज, अनुपमा यादव, गोलू राजा, नीलम गिरी, मोहन राठौर, आलोक कुमार सहित अनेक गायक, अभिनेता, अभिनेत्री अपना जलवा बिखेरेंगे। भूमि पूजन के अवसर पर संतोष रंजन राय, गोपाल राय, चन्द्रमणि राय, सुशील राय, धनजी पांडेय, बृजेन्द्र राय, रमेश यादव, भरत राय, गोलू राय,मदन दूबे,आलोक राय, रामाशंकर चौधरी आदि थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

3 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

13 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

13 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago