नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह ने हाल ही में अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद को लेकर इंस्टाग्राम पर एक बड़ा बयान जारी किया है। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अपनी सच्चाई और स्थिति स्पष्ट की है।
पवन सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट
पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा:
“मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं आप सब की जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा जिनके बदौलत मैं यहां तक पहुंचा?”
इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति सिंह को संबोधित करते हुए कहा:
“ज्योति सिंह जी क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरी सोसाइटी में आईं तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर बुलाया और करीब 1:30 घंटे हम लोगों की वार्तालाप हुई? आपके द्वारा बस एक ही रट कि मुझे चुनाव लड़वाइए, जो मेरे वश का नहीं। समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाई, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि कोई भी अनहोनी ना हो।”
विवाद की पृष्ठभूमि
पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच हाल ही में सार्वजनिक विवाद की खबरें आई थीं, जिसमें दोनों के व्यक्तिगत और राजनीतिक मतभेद सामने आए। इस विवाद ने सोशल मीडिया और मीडिया जगत में चर्चा का विषय बन गया है। पवन सिंह का यह बयान इस पूरे मामले में उनकी प्रतिक्रिया माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
पवन सिंह के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स में इस विवाद को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई है। कई यूजर्स पवन सिंह के समर्थन में हैं, जबकि कुछ ने उनकी पत्नी ज्योति सिंह के पक्ष में प्रतिक्रिया दी है।
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…