गोरखपुर के डॉ राकेश श्रीवास्तव ने भी दिल्ली में आवाज बुलंद किया
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भोजपुरी जनजागरण अभियान के तत्वावधान में भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु रविवार को विशाल धरना प्रदर्शन जंतर मंतर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमें भोजपुरी भाषा को मान्यता दिलाने हेतु भोजपुरियों ने आवाज़ उठायी । इस आंदोलन को समर्थन देने हेतु गोरखपुर के प्रख्यात लोक गायक एवं भोजपुरी एसोशिएसन ऑफ़ इंडिया “भाई “ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव को भी आमंत्रित किया गया था । डॉ राकेश श्रीवास्तव ने भोजपुरी को मान्यता देने हेतु सभी का आव्हान करते हुए गीत प्रस्तुत किया “लौटी तोहार दिनवा काहें घबड़इल, भईया भोजपुरिया तू कहें अलसईल । इस धरना में गोरख प्रसाद मस्ताना , राजेश मांझी, संतोष पटेल ,लाखन सिंह,त्रिभुवन मणि त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव,अभिषेक भोजपुरिया सहित तमाम भोजपुरी के लेखक साहित्यकार उपस्थित थे ।
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…
✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…
होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…