सड़क हादसे में भीमपुरा थाने के उप निरीक्षक वरुण कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद बलिया के भीमपुरा थाने में तैनात 2017 बैच के उप निरीक्षक वरुण कुमार का सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। रविवार को हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में वाराणसी रेफर किया गया था, जहां आज सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। उप निरीक्षक वरुण कुमार रविवार को मोटरसाइकिल से किसी आवश्यक कार्य से बलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक नीलगाय सामने आ गई, जिससे उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उप निरीक्षक वरुण कुमार के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। वरिष्ठ अधिकारियों समेत पुलिसकर्मियों ने उनके असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं अनुशासित अधिकारी के रूप में याद किया।स्वर्गीय वरुण कुमार आनंद नगर काली महल, मुगलसराय, जनपद चंदौली के निवासी थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी एक पुत्री लगभग चार वर्ष की है, जबकि पुत्र की उम्र मात्र दस महीने बताई जा रही है। परिवार के मुखिया के अचानक चले जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उप निरीक्षक वरुण कुमार पुलिस सेवा में अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग और समर्पित रहते थे। सहकर्मियों के बीच उनकी छवि एक मिलनसार और कर्मठ अधिकारी की थी। वे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान के लिए जाने जाते थे। उनके असमय निधन से न केवल पुलिस विभाग को बल्कि समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है।पुलिस विभाग द्वारा दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

5 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

5 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

5 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

5 hours ago