Categories: Uncategorized

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भीम सेना ने किया विरोध प्रदर्शन

उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के कसया शहर के बाबा साहब अम्बेडकर के अनुवाई बुधवार को भीम सेना पार्टी सहित अनुसूचित जाति जनजाति के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य गण हिरण्यवती नदी कुशीनगर में एकत्रित हुए। यहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नमन करने के बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध जताया। जिले के विभिन्न स्थानों से आए अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों और संगठनों के पदाधिकारी ने रैली निकाल कर विरोध जताया।
रैली में शामिल लोग हाथों में अपने राजनीतिक दल का ध्वज लिए और गले में दुपट्टा डाले हुए नारेबाजी करते हुए कसया नगर में पैदल मार्च किये। नगर में दीवानी न्यायालय के समीप बाबा साहेब अंबेडर की प्रतिमा के पास उपजिलाधिकारी कसया को ज्ञापन सौपे।
यहां सभी ने उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम बताया कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग आरक्षण के कोटे में कोटा दिए जाने का निर्णय अनुचित है। इस निर्णय को वापस लिए जाए। उनकी मांग है कि सरकार जाति जनगणना करें और जिससे जिसकी जितनी संख्या भारी उनकी उतनी हिस्सेदारी सुनिश्चित हो।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार,लालबिहारी, करन भारती सहित जिले के विभिन्न स्थानों से आए बहुजन समाज पार्टी, भीम आर्मी, बुधवार को समाज पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

1 hour ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

1 hour ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

1 hour ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

3 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

4 hours ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

4 hours ago