भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय नवक्रांति पार्टी की अहम बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मकरन्द कुमार भारती के नेतृत्व आयोजित किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए,भारतीय नवक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मकरंद कुमार भारती ने कहा कि आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी, जिसमे पूर्वांचल के अधिकांश सीटो पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है। शेष चयन की प्रक्रिया जारी है।
मकरन्द भारती ने पार्टी के केन्द्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उपरोक्त बाते कही। उन्होंने पार्टी की नितियों को जनहित में बताते हुए कहा कि पार्टी भविष्य में गठबंधन पर विचार करेगी,तथा समान विचार धारा वाले पार्टियों से गठबंधन किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मौर्य ने पार्टी के विस्तारिकरण की रूपरेखा प्रस्तुत किया। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय मनरेगा मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिवमुनि राम ने कहा कि देश में मनरेगा मजदूरों की स्थिति बद से बदतर हो चली है, इनके उत्थान के लिए सरकार तो बजट जारी की है किन्तु बिचौलियों द्वारा लपक लिया जाता हैं।
सर्वाधिक मजदूर महगांई से त्रस्त है।
इसी क्रम में भारतीय समाज शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनगीना राजभर, ने कहा कि राजभर समाज के नाम पर पार्टियां बनाकर राजभर समाज के उत्थान में बाधक बने हुए हैं, जिसके कारण राजभर समाज अनेकानेक समस्याओं से जुझ रहा है। ऐसी स्थिति में राजभर समाज एवं मनरेगा मजदूर संयुक्त रूप से भारतीय नवक्रांति पार्टी के द्वारा घोषित प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में विजयी दिलाने का कार्य करेगा। एकदिवसीय बैठक में पी के चौरसिया,सिकंदर आलम, मिठाई लाल प्रजापति, विनोद कुमार कष्यप, संतोष कुमार गुप्ता, जितेन्द्र कुमार राजभर, डाँ.श्रीनाथ यादव, पं.शिवकुमार मिश्र, अवधेश प्रताप सिंह, राजन प्रसाद, नरेश प्रजापति, अजय कुमार चौरसिया, रामनिवास विश्वकर्मा, रमेश पासवान, रामनरेश गौड, वीएन वर्मा, आदिमौजूद रहे।
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…
फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…
देवरिया में हत्या के प्रयास के दोषी को 7 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया…
लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…
16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…