भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश कैंप का उद्घाटन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की तत्वाधान में प्रवेश रोवर्स रेंजर्स के 20-23 मार्च तक चलने वाले तीन दिवसीय कैंप का उद्घाटन महाविद्यालय के सभागार मे किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उदित नारायण पीजी कॉलेज की प्राचार्य और रेंजर आयुक्त प्रो ममता मणि त्रिपाठी उपस्थित रही विशिष्ट अतिथि के रूप मे जे बी महाजन पीजी कॉलेज चौरी चौरा के प्राचार्य प्रो मधुप कुमार और गुआक्टा अध्यक्ष प्रोफेसर के डी तिवारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो अर्जुन मिश्र द्वारा की गई ।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया ।मुख्य अतिथि प्रो ममता मणि ने रोवर रेंजर्स के उद्देश्य चिन्ह और अर्थ के बारे में व्यापक रूप से बोलते हुए कहा कि किस प्रकार रोवर्स रेंजर्स आपदा प्रबंधन ,आर्थिक विकास , सामाजिक विकास आदि विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य करता है और नि:स्वार्थ सेवा का एक सशक्त माध्यम बनता है। प्रोफेसर के डी तिवारी ने रोवर्स रेंजर्स के नियमों और स्लोगन के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अर्जुन मिश्रा ने अपने उद्बोधन ने बताया कि रोवर्स रेंजर्स हमेशा प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहा है इसमे सबसे बड़ी भूमिका इनके आशावादी दृष्टिकोण की रही है।
कार्यक्रम का संचालन रोवर्स प्रभारी डॉक्टर शगुफ्ता अफरोज ने किया और उन्होंने रोवर्स रेंजर्सकी स्थापना ,उसके इतिहास, उसके उद्देश्य और उसके महत्व के ऊपर विस्तृत प्रकाश डाला ।रेंजर्स प्रभारी डॉ राजकुमार गुप्त ने अतिथियों के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ तूलिका पांडे, मंतोष मौर्य ,पुनीत सिंह, निखिल गौतम ,प्रियंका राय ,डॉ अवनीश राव इत्यादि शिक्षक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें ।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

18 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

18 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

18 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

19 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

20 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

20 hours ago