भारत जोड़ो यात्रा ने किया देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य – रामजी गिरि

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा

देवरिया/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी द्वारा निकाले गए ऐतिहासिक भारत जोड़ो पदयात्रा के वर्षगांठ के अवसर पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली।यह पदयात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर सुभाष चौक, बसस्टैंड, रुद्रपुर मोड़ होते हुए जिला जेल के सामने जाकर सम्पन्न हुई ।भारत जोड़ो पद यात्रा में कांग्रेसियों पूरे जोशोखरोश के साथ भाग लिया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा की राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई यह भारत जोड़ो पदयात्रा पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।आज पूरे देश में कुछ नफरत फैलाने वाले लोग देश की एकता और अखण्डता को बिगाड़ने में लगें हैं,कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा। यात्रा में भारत यात्री के रूप में शामिल रहे युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा की 145 दिन तक चले कन्याकुमारी से श्रीनगर तक करीब चार हजार किलोमीटर तक की पदयात्रा कर राहुल गांधी ने एक इतिहास कायम कर दिया।किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा की राहुल गांधी ने यह यात्रा अपने या कांग्रेस के लिए नही ,बल्कि देश के लोगों के लिए की है, उनका उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है, जो इस देश मे लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर रहे हैं।महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है । जनपद के प्रभारी प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी ने पदयात्रा के माध्यम से देश के आमआवाम की पीड़ा को नजदीक से परखा और जनता की पीड़ा को अपना समझ कर निजात दिलाने का काम कर रहे हैं।

यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,धर्मेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह,भागीरथी प्रसाद, दीनानाथ भारती,जयदीप त्रिपाठी, आनंद देव गिरि, चुन्नु ,वरुण राय,नौशाद रजा,नीलेश त्रिपाठी , नागेंद्र शुक्ला, भरत मणि त्रिपाठी, दीनदयाल यादव,डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी,आलोक त्रिपाठी राजन,बदरे आलम,धर्मेन्द्र कुमार पांडेय,सत्यम् पाण्डेय, शोभा यादव, कमलेश मिश्र, टुन्नू,मार्कण्डेय मिश्र, सुनील द्विवेदी, प्रेमलाल भारती,संजय गुप्ता, दयाशंकर दूबे,उपेन्द्र प्रसाद,जुनैद हुसैन,विनोद जायसवाल, महेन्द्र अम्बेडकर, जवाहर चौहान, रोहित मिश्र, धर्मबीर भारती,विराट यादव, मनोज मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश पाल धनगर,रामअशीष साहनी,मधु शर्मा,बालचंद पटेल,डॉ रमाशंकर पटेल, शहनवाज जफर,पन्ना लाल पाठक,अभिनीत उपाध्याय,,रोहित यादव,मनीष रजक,विजयशंकर मिश्र आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

बांस की खेती बनेगी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…

2 hours ago

सही अर्थों में तभी होगी जय भारत माता की

✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…

3 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरहज में उत्साह के साथ आयोजित हुए योग कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

19 hours ago

मानसून से पहले पशुओं का टीकाकरण क्यों जरूरी? खेड़ली गद्दीयान से शुरू हुआ जागरूकता अभियान

अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…

19 hours ago

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

20 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

21 hours ago