लोकतांत्रिक मर्यादा बचाने के लिए है भारत जोड़ो न्याय यात्रा

गांधी की शहादत दिवस पर निकाला भारत जोड़ो न्याय यात्रा

भलुअनी/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को भलुअनी ब्लाक स्थित गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत को सिद्दत के साथ मनाया। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। उसके बाद गांधी जी के चित्र और राष्ट्र ध्वज लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में जुलूस निकाल कर, जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने गांधी चौक से मुख्य बाजार होते हुए बढ़पुरवां तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालकर कर राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बखान करते हुए समर्थन जताया।इस दौरान पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि जो काम देश को अंग्रेजी हुकूमत से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने किया था, वही काम आज देश को अन्याय, अत्याचार, नफरत और मोदी सरकार की भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ राहुल गांधी कर रहे हैं। भाजपा सरकार राहुल गांधी के संघर्षों से इतनी भयभीत हो गयी है कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तरह – तरह से अड़ंगा लगा रही है। लेकिन इससे कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है वह लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तत्पर है। भोला तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार में समाज का हर तबका परेशान हाल है। महंगाई और बेरोज़गारी से जनता त्रस्त है और मोदी सरकार लोकतंत्र को अस्थिर करने में व्यस्त है।इस दौरान मुख्य रूप से जिला सचिव भोला तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष भलुअनी रामबहादुर सिंह, जिला सचिव मायाशंकर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष बरहज मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, गणेश गिरि,कृष्ण कुमार तिवारी, ब्यास दुबे,जितेन्द्र जायसवाल, श्याम सुंदर तिवारी,राजकुमार यादव, संजय प्रसाद,गोलू मिश्रा,आदि शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

4 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

6 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

6 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

6 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

8 hours ago