चन्नाराम कालिका मंदिर पर अनवरत चल रहा भंडारा

इंजीनियर उमेश राय और सभापति रामाश्रय राय द्वारा किया गया भंडारे का आयोजन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर शक्तिपीठ चन्नाराम कालिका मंदिर धनछुला आजमगढ़, आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। प्रतिदिन हजारों लोग मां भगवती का दर्शन पूजन कर रहे हैं।
बट वृक्ष के नीचे मां कालिका का निवास है, जहां हजारों लोग चुंदरी, नारियल, अगरबत्ती, कपूर चढ़ाते हैं और मन्नतें माँगते हैं। कहा जाता है कि जो मन्नते मांगता है उसकी मन्नत मां कालिका अवश्य पूरी करती हैं । मां कालिका मंदिर पर मुंडन संस्कार,उपनयन संस्कार व विवाह संस्कार भी होता रहता है, इसका इतिहास बहुत ही पुराना है ।शक्तिपीठ के रूप में यह स्थान जाना जाना जाता है। यहां प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाता है ।
आज जमसर गांव के इंजीनियर प्रसिद्ध समाजसेवी उमेश राय, समाजसेवी सभापति साधन सहकारी समिति लाटघाट रामाश्रय राय ने मंदिर पर भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था की थी। जिसमें हजारों लोग दर्शनार्थी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किये। इंजीनियर उमेश राय का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष होता रहेगा। मां कालिका के आशीर्वाद से प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई है ।आगे इससे भी अधिक और अच्छी व्यवस्था की जाएगी यह शक्तिपीठ काफी दूर-दूर तक जानी जाती है। दूर-दूर से लोग मां भगवती कालिका के मन्दिर पर पूजा पाठ करने आते रहे हैं।
बता दें कि नवरात्रि में नेपाल से चलकर रामचंद्र पाण्डेय नेपाली बाबा द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago