भागवत कथा का आयोजन 6 फरवरी से

देवरिया/राष्ट्र की परम्परा।
अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता श्रीविद्या सिद्ध एवं ज्योतिष सम्राट पूज्य राघव ऋषि (काशी निवासी) के मुखारविंद से 6 से 13 फरवरी तक भागवत कथा का रसास्वादन देवरिया नगर के जनमानस को कराया जायेगा, जिसके आयोजनकर्ता ऋषि सेवा समिति, देवरिया है।राघव ऋषि विभिन्न कथाओं एवं पुराणों के विश्ववंद्य वक्ता हैं। देवरिया नगर में राघव ऋषि का आगमन 15 वर्षों से भी ज्यादा समय से कथा वाचन, ज्योतिष परामर्श एवं श्रीविद्या आराधना द्वारा जनकल्याण हेतु हो रहा है। उक्त कथा का आयोजन श्रीमहालक्ष्मी मंदिर निर्माण स्थल, निकट D.S.S स्कूल, पुरवां में किया गया है। कथा के मुख्य यजमान राम अशीष यादव होंगें। प्रतिदिन के सहायक यजमान की भूमिका में भारत अग्रवाल, शत्रुघ्न अग्रवाल, लालबाबू श्रीवास्तव, कामेश्वर सिंह, नन्दलाल गुप्ता, मोतीलाल कुशवाह, धर्मेन्द्र जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव, हृदयानंद मिश्र, अजय केजरीवाल, विजय केजरीवाल, कामेश्वर कश्यप रहेंगे।
कथा का शुभारम्भ दिव्य कलश यात्रा द्वारा होगा जोकि 6 फरवरी को पूर्वान्ह 10 :30 बजे देवरही मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कथास्थल पहुंचेगी। मुख्य यजमान सहित दैनिक सहायक यजमानों द्वारा भागवत पोथी सहित कलश लिए हुए पीले वस्त्र में 108 महिलाएं पदयात्रा करते हुए चलेंगी। राधाकृष्ण की मनोरम छवि सहित पूज्य राघव ऋषि बग्घी पर आसीन हो मंगलयात्रा को सुशोभित करेंगे।

प्रतिदिन अपरान्ह 2 से सायं 6 बजे तक कथा का रसास्वादन पूज्य राघव ऋषि द्वारा कराया जायेगा, जिसमें प्रथम दिवस शुकदेव आगमन द्वितीय दिवस ध्रुव चरित्र तृतीय दिवस नृसिंह अवतार चतुर्थ दिवस वामन अवतार एवं श्रीकृष्ण जमोत्सव पंचम दिवस नंदोत्सव एवं गिरिराज पूजन षष्ठ दिवस वेणुगीत एवं रुक्मिणी विवाह सप्तम दिवस सुदामा मिलन एवं अष्टम दिवस विविध प्रसंग एवं पूर्णाहुति का कार्यक्रम रहेगा। प्रतिदिन मनोरम झांकियों द्वारा कथा को लालित्य प्रदान किया जायेगा । कथा के मध्य पूज्य राघव ऋषि के एकमात्र सुपुत्र सौरभ ऋषि द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां रहेंगी।

8 फरवरी से पांच दिवस तक कथा के तुरंत बाद भगवती महात्रिपुरसुंदरी महालक्ष्मी की आराधना क्रम में जुड़े देवरिया नगर के विभिन्न साधकों का पूजनक्रम पूज्य राघव ऋषि के नेतृत्व में संपन्न कराया जायेगा।

ज्ञातव्य है कि संपूर्ण प्रदेश में सम्प्रति देवरिया में ही नगर कल्याण एवं धन धान्य परिपूर्णता हेतु महात्रिपुरसुंदरी महालक्ष्मी जी का भव्य मंदिर कथास्थल पर ही निर्माणाधीन है जिसमें नगरवासियों के अमूल्य योगदान से कार्य दिन प्रतिदिन मूर्त रूप ले रहा है।

नगर कल्याण हेतु पूज्य ऋषि द्वारा प्रतिदिन निःशुल्क ज्योतिष परामर्श कथा के उपरांत प्रदान कराया जायेगा। गणमान्यों एवं पत्रकार बंधुओं की बैठने की व्यवस्था अलग से की गयी है ।

उक्त समस्त जानकारी समिति द्वारा प्रेसवार्ता में संबोधन स्वरूप दी गई जिसमें मुख्यरूप से अश्वनी यादव, शैलेष त्रिपाठी, सुमित अग्रवाल, कृष्ण मुरारी, देवेंद्र श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह, उपेंद्र तिवारी, मार्कण्डेय देवभगत, ईश्वर वर्मा, जितेंद्र गोंड, अशोक श्रीवास्तव, अशोक कन्नौजिया उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

लोक अदालत देवरिया से घटेगा एनपीए बोझ, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…

50 minutes ago

स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…

51 minutes ago

गौशाला अव्यवस्था पर महाराजगंज में सड़क पर उतरे संगठन

गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

51 minutes ago

निर्धारित समयसीमा में पूरा हो वृद्धाश्रम निर्माण: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…

2 hours ago

सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड की पहली परीक्षा

हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…

2 hours ago

एक मंच, अनेक योजनाएं: आगरा में विधिक सेवा मेगा कैम्प

आगरा में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ, 22 फरवरी को लगेगा विधिक सेवा मेगा कैम्प…

2 hours ago