भागवत कथा ज्ञान और भजन संध्या से बसगित हुआ भक्तिमय

आजमगढ़( राष्ट्र की परम्परा)
जहाँनाजना थाना क्षेत्र के बसगित गाँव मे स्थित योगेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहे दो दिवसीय श्री रामचरित मानस पाठ के समापन पर शनिवार की शाम भागवत कथा ज्ञान और भजन संध्या का भव्य आयोजन, पं. विनोद कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुआ । इस दौरान काशी की शिवांगी किशोरी की कथा एवं भजनों से श्रद्धालु जन मंत्रमुग्ध हो गए तथा पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया ।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने भागवत कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह भूमि धन्य हो जाती है जहाँ मदभागवत की कथा होती है , उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से जीव का कल्याण हो जाता है और वे मोक्ष के अधिकारी हो जाते हैँ । संगठन के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी पं. संजय कुमार पाण्डेय ने बसगित के ब्रह्म बाबा को चमत्कारी बताया और कहा कि यह स्थान अत्यंत ऊर्जावान है और यहाँ से सदैव लोगों का कल्याण होता रहता है ।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में विनोद कुमार दुबे ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया! संचालन गोपाल कृष्ण दुबे ने किया,मौके पर ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया, शर्मानंद पाण्डेय, अशोक कुमार तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, महंत संजय पाण्डेय, कृष्ण कांत दुबे, गौरव दुबे, प्रभाकर दुबे, राजेश उपाध्याय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में लोगों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

12 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

16 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

16 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

3 days ago