गौरा बरहज में भगत सिंह तिराहा-रेलवे स्टेशन मार्ग निर्माण ठप, 27 जनवरी को आंदोलन की चेतावनी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कैंप कार्यालय बरहज से बुधवार को जारी बयान में खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अरविंद कुशवाहा ने नगर पालिका परिषद गौरा बरहज पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय समानता दल के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने भगत सिंह तिराहा से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण को लेकर नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था।
प्रतिनिधिमंडल को उस समय अधिशासी अधिकारी ने बताया था कि सड़क निर्माण में कुछ वैधानिक और तकनीकी खामियां थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है और एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया था कि यदि रेलवे से एनओसी मिल जाती है तो शौचालय और पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी।
अरविंद कुशवाहा ने कहा कि सकारात्मक आश्वासन के एक माह बीत जाने के बाद भी न तो सड़क निर्माण शुरू हुआ और न ही रेलवे की ओर से शौचालय एवं पेयजल की कोई व्यवस्था की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सभी खामियां दूर कर ली गई थीं और अधिशासी अधिकारी के अनुसार इस कार्य के लिए एक करोड़ पंद्रह लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत है, तो फिर सड़क निर्माण में देरी क्यों हो रही है।
उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को प्रतिनिधिमंडल पुनः अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर देरी का कारण पूछेगा। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो नगर पालिका परिषद के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि 27 जनवरी से पहले जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सड़क निर्माण का कार्य तत्काल शुरू कराया जाए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

22 minutes ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

4 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

4 hours ago

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

4 hours ago

महिला सुरक्षा और जनविश्वास पर पुलिस का जोर, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जनता…

4 hours ago

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी…

4 hours ago