बीईओ अजय कुमार तिवारी ने एक दर्जन विद्यालयों का किया निरीक्षण

  • महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद के निर्देश के क्रम में चल रही है जांच
  • कंपोजिट विद्यालय खन्हवार बकलोलही मे बच्चों के साथ एमडीएम चखा
  • प्रधानाध्यापक ने लगवाया है प्रोजेक्टर और वाटर कूलर, बीईओ ने की प्रशंसा

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)20 सितम्बर…

महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद के निर्देश के क्रम में मंगलवार को बीईओ अजय कुमार तिवारी ने पडरौना ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खैरटिया, मंगलपुर, नौतनहर्दो, प्राथमिक विद्यालय पिपरा जटामपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा जटामपुर , कंपोजिट विद्यालय खन्हवार बकलोलही सहित एक दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीईओ ने कंपोजिट विद्यालय खन्हवार बकलोलही मे बच्चों के साथ एमडीएम चखा। निरीक्षण के दौरान बीईओ ने स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम, कुशीनगर स्कूल मॉनिटरिंग ऐप, शिक्षक डायरी, पंजिकाओं का रख-रखाव, पुस्तकालय, एमडीएम, निपुण भारत मिशन, कंपोजिट ग्रांट आदि की जांच की। यूपीएस पिपरा जटामपुर में प्रधानाध्यापक देवेंद्र मिश्र ने बच्चों के लिए प्रोजेक्टर और वाटर कूलर लगवाया है, बीईओ ने उनकी प्रशंसा की। बीईओ ने शिक्षकों को तीन मॉड्यूलों के अनुसार शिक्षण करने की सलाह दी तथा डीबीटी की स्थिति, आधार सत्यापन की स्थिति, नामांकन के सापेक्ष बच्चों की संख्या, निपुण भारत मिशन , कायाकल्प की स्थिति आदि के बारे में भी जानकारी ली।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

13 minutes ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

1 hour ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

4 hours ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

4 hours ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के…

4 hours ago