झुका बिजली का पोल बना खतरा, बड़े हादसे आशंका

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुंसिफ कोर्ट के आगे अलिफ जोत गांव को जाने वाले मार्ग पर लगा बिजली का पोल तारों के बोझ से एक तरफ झुक गया है। यह झुका हुआ बिजली का पोल स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि झुका हुआ पोल तारों के अत्यधिक बोझ को सहन नहीं कर पा रहा है। एजाज मलिक, मोहम्मद अहमद, जुबेर, अशफाक, रफीक, आसिम, काजिम, अब्दुर्रहमान आदि ने बताया कि पोल का संतुलन बिगड़ चुका है और यह कभी भी टूट सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो इससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। मुख्य बाजार मोड़ से मुंसिफ कोर्ट रोड की ओर जाने वाले पोल पर लगे बिजली के तार ढीले होकर नीचे झूल रहे हैं। ये झूलते तार भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक साबित हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। सड़क किनारे लटकते हुए इन तारों से वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की है।
जब इस संबंध में जेई रविंद्र कुमार से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि “स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा।” उन्होंने आश्वासन दिया कि बिजली विभाग की टीम मौके पर जाकर स्थिति का आकलन करेगी और आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे।
स्थानीय लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द बिजली विभाग इस झुके हुए पोल और झूलते तारों की मरम्मत कराए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

6 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

16 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

18 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

18 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

18 hours ago