होली से पहले पुलिस ने अवैध देशी व अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में हल्दी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। होली से पहले पुलिस ने अवैध देशी व अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है, जिसे सोमवार की रात होण्डा सिटी कार से ले जाया जा रहा था। इस खेप के साथ एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर न्यायालय भेज दिया। हल्दी थाने के उप निरीक्षक सुनील कुमार व उदय प्रताप सिंह हमराही हेड कां. राकेश पाल के साथ सोमवार की रात एनएच 31 (बलिया-बैरिया मार्ग) पर अगरौली ढाले पर स्थित यश बाबा मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक सिलवर रंग की डीएल 4 सी एनए 0309 होण्डा सिटी कार को रोक कर तलाशी ली गई तो पिछली सीट व वाहन की डिग्गी से 8 पीएम ब्राण्ड की 02 पेटी (प्रत्येक पेटी में 48 टेट्रा पैक) 180 एमएल व 03 पेटी रायल स्टैग ब्राण्ड की 750 एमएल की प्रत्येक पेटी में 12 बोतल अंग्रेजी शराब व 04 पेटी बंटी बबली ब्राण्ड देशी शराब की प्रत्येक पेटी में 45 पीस टेट्रा पैक प्रत्येक पैक में 200 एमएल देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने कार के साथ पकड़े गए लल्लन कुमार (25) पुत्र स्व. सुरेन्द्र भगत (निवासी पीठाघाट रामपुर, थाना गरखा, जिला सारण बिहार) को सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा आज से शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…

20 minutes ago

सभी भारतवासी गौ माता कि रक्षा के लिए आगे आये-धरम दास

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

25 minutes ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य प्रशासन सतर्क

डीएम की अपील—अफवाहों से बचें; तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचकर कर रहा स्टॉक चेक गोरखपुर(राष्ट्र…

28 minutes ago

वनवास की मर्यादा और अहिल्या उद्धार से गूंजा श्रीराम कथा का भावपूर्ण मंच

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…

38 minutes ago

पर्पल डे पर मिर्गी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में पर्पल डे के अवसर पर मिर्गी (Epilepsy) के प्रति जागरूकता…

51 minutes ago

पेट्रोल-डीजल व गैस आपूर्ति पर डीएम सख्त, अफवाहों से बचने की अपील

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

1 hour ago