दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार ने सात डीएसपी का किया तबादला

शांति व्यवस्था और सुरक्षा पुख्ता करने पर जोर

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार ने सूबे में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक सात डीएसपी का स्थानांतरण कर उनकी नई तैनाती की गई है। सरकार का कहना है कि आगामी पर्व-त्योहार और चुनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

कहां हुआ तबादला अररिया मुख्यालय डीएसपी फखरे आलम को ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है।नवादा ट्रैफिक डीएसपी ऋषभ शिव रंजन को पटना के विशेष सुरक्षा दल (Special Security Group) में भेजा गया है। पटना सीआईडी डीएसपी आकाश किशोर और एससीआरबी डीएसपी शत्रुघ्न कुमार मंडल का भी स्थानांतरण विशेष सुरक्षा दल में किया गया है।सचिवालय सुरक्षा डीएसपी मनोज कुमार सिंह को अररिया मुख्यालय डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है अररिया ट्रैफिक डीएसपी दीवान एकराम खान को कटिहार के बीसैप-7 (B-SAP) में तैनात किया गया है। पटना बीसैप-1 डीएसपी राजेश रंजन को सचिवालय सुरक्षा का कार्यभार दिया गया है।

सरकार की प्राथमिकता: पर्व और चुनाव में शांति
गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, चुनावी प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए इन तबादलों को अहम माना जा रहा है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार और चुनावी मौसम में संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाए और यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी…

29 minutes ago

राष्ट्रीय ध्वज और सपा के झंडे के साथ रामगोविंद चौधरी को अंतिम सलामी

नम आंखों से दी अंतिम विदाईगार्ड ऑफ ऑनर के बाद निकली अंतिम यात्रा, सरयू तट…

35 minutes ago

रोहिन नदी के कटान से तटबंध पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

आरआरसी सेंटर के पास तेज बहाव से लगातार कट रहा तटबंध, बारिश जारी रही तो…

39 minutes ago

नारायणी उफनाई, 350 परिवारों पर बाढ़ का खतरा,गंडक बैराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि और गंडक बैराज से…

43 minutes ago

आंधी-बारिश का कहर,पेड़ और मकान गिरे,चार की मौत

निचलौल में युवक, फरेंदा में बुजुर्ग महिला और सदर में दंपती की गई जान, डीएम…

47 minutes ago

नदियों के तेवर तल्ख, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; कई इलाकों पर बाढ़ का दबाव

कुशीनगर में गंडक खतरे के मुहाने पर, बूढ़ी राप्ती समेत सात नदियां खतरे के निशान…

56 minutes ago