गरीब, जरूरतमंद, विधवा, अनाथ, कूड़ा बिन वाले, रिक्शा चालक, बेघर, विकलांगों को भोजनालय से मिलेगा लाभ
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी स्थानीय कस्बे के कार पार्किंग/टैक्सी स्टैंड सामुदायिक प्रतिक्षालय पर पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, युवा परिवर्तन और मां फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मां की रोटी कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह भोजनालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उक्त भोजनालय का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। वही विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत विनय कुमार पाण्डेय रहें।
क्षेत्र के गरीब निरीह लोगों के लिए पहली बार ठूठीबारी में भोजनालय का शुभारंभ हुआ है। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के शाखा प्रभारी सिस्टर जगरानी ने बताई कि भोजनालय का शुभारंभ होने से गरीब, जरुरतमंद, विधवा, अनाथ, कूड़ा बिनने वाले, रिक्शा चालक, बेघर, विकलांग लोगो को फायदा होगा। भोजन भरी थाली के लिए 20 रूपए देने होंगे जिसमे 3 रोटी,एक कटोरी चावल,एक कटोरी दाल, एक कटोरी सब्जी मात्र 20 रुपए में उपलब्ध होगा।
इस दौरान एडीओ आईएसबी बृजानंद यादव, एसएसबी एसआई अजय हुड्डा, बड़ौदा यूपी बैंक के शाखा प्रबंधक विनय कुमार मद्धेशिया, ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष भवन प्रसाद गुप्ता, सरस्वती स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रीना देवी, अमरावती देवी पिंटू कुमार, श्रवन कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहें ।
सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय…
21 फ़रवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं।…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…
21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…
पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…