प्राधिकरण सचिव के साथ बैंक प्रमुखों की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 मई 2023 के सफलता हेतु अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास गोस्वामी ने बुधवार को बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए बैंक प्रमुखों के साथ एडीआर भवन में बैठक ली।
अपर जिला जज ने कहा कि 13 मई 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाएं। सभी बैंक के बकायेदारों को सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के कार्यालय में प्राप्त कराए जाए ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके। इसके संबंध में लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि समस्त बैंकों के सम्मनों को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही अंतरिम सूची तैयार करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित करवाया जाएगा।
बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक दिवाकर पाण्डेय समेत बड़ौदा यूपी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक के प्रमुखगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

16 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago