जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिन योजनाओं में प्रगति खराब मिली, सुधार लाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश देते हुए कहा, यह सुनिश्चित कराया जाए कि ओपीडी के समय सभी डॉक्टर समय से अपने कक्ष में बैठकर मरीजों को देखें। ओपीडी के समय अगर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए कोई मिला तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। क्लीनिक को भी चीज कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल में दूर दराज से मरीज आते हैं और उनको सुविधा हुई तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। सीएससी पीएचसी पर भी सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ब्लॉक लेवल पर डाक्टर या स्टाफ अपने ड्यूटी समय पर मौजूद रहे। अन्यथा जवाबदेही प्रभारी चिकित्साधिकारी की ही तय होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अस्पताल पर स्ट्रेचर व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध रहे। मरीजों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनने में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि ज़िला कार्यक्रम समन्वयक डा चंद्रशेखर की संविदा सेवा का नवीनीकरण तब तक नहीं किया जाए, जब तक प्रगति में अपेक्षित सुधार ना हो जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीपी द्विवेदी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रदेश के टॉप 5 में शामिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग…

55 minutes ago

गुरू आज्ञा ईश वरदान

माँ की गोद, पिता की छत्रछाया में,जग के सारे तीरथ धाम बसते हैं,माता-पिता की निशिदिन…

59 minutes ago

एनएसएस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा और नेतृत्व भावना विकसित करने का आह्वान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों…

1 hour ago

दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर महराजगंज में ब्राह्मण समाज ने जताई आपत्ति

प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द को विकल्प बनाए जाने पर नाराजगी, जांच कर कार्रवाई की मांग…

1 hour ago

सिसवा मुंशी चौराहे पर दिनदहाड़े युवक पर लाठी-डंडों से हमला

दो बाइकों से आए 4–5 नकाबपोश युवकों ने घेरकर की बेरहमी से पिटाई, गंभीर रूप…

2 hours ago

दुष्टों के संहार के साथ प्रभु श्रीराम ने किया था मर्यादा स्थापित

अजयपुरा में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ…

2 hours ago