दिनोंदिन खतरा बनता जा रहा है बाबा का मुख्य प्रवेश,द्वार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) यागपुर से बाबा रामप्रकाश जाने वाला मुख्य द्वार राहगीरों व आसपास बने कीमती मकानों के लिए दिनोंदिन खतरा बनथता जा रहा है। परंतु इसके जिम्मेदार लोग अंजान बने बैठे हैं। जिससे राहगीरों के ऊपर टूट कर लगे पत्थर गिर रहे हैं। जिससे लोग चोटिला हो जातें हैं। अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं।जबकि महेश मिश्रा, तथा समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव का बगल में आवास स्थित है। परिवार को लेकर आए दिन चिंता बनी रहती।कई बार इसकी शिकायत भी उप जिला अधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार से किया गया है परंतु अभी तक बना बाबा का मुख्य द्वार का जीर्णोद्धार नहीं कराया जा सका।जबकि राहगीरों में कोचिंग पढ़ने जा रहा एक छात्र सुमित उम्र 21 वर्ष, पर गेट में लगा पत्थर टूट कर गिरा जो काफी चोट खा गया ।किस प्रकार तमाम अन्य राहगीर सहमे हुए हैं। भीड़भाड़ वाला पयागपुर चौराहा आसपास बने कीमती मकानों की मालिकान भी भयभीत बने हुए हैं। जबकि यह गेट वर्ष 2012 में बसपा के शासन काल में निर्माण हुआ था। गेट के आसपास तमाम रेवड़ी पटरी पर दुकानें लगी रहती है। सभी दुकानदार भय भीत रहते कि कब गेट का पत्थर टूट कर ऊपर गिर पड़े।वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव ने कहा कि प्रशासन ने इस विषय पर यदि ध्यान नहीं दिया तो स्थानीय जनता के साथ चौराहे पर ही धरना देकर सोते हुए प्रशासन को जगाया जाएगा। क्योंकि अब चौराहे के लोगों की जान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस संदर्भ में सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव ने उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। जिसमें बाबा राम प्रकाश के गेट मुख्य द्वार की मरम्मत की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

2 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago