बीए एलएलबी के विद्यार्थियों ने वितरित किए कपड़े

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के बीए एलएलबी प्रोग्राम के विद्यार्थियों ने मानवाधिकार दिवस के अवसर पर वितरित किए कपड़े। बीए एलएलबी प्रोग्राम के समन्वयक प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि, नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। हमें अपने स्तर से जरूरतमंदों की सहायता तो करनी ही चाहिए , साथ ही सभी के अधिकारों का संरक्षण भी करना चाहिए । उन्होंने बताया कि इस वस्त्र वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जरूरतमंदों की सहायता की भावना को जागृत करना है। विद्यार्थियों ने एकत्रित कपड़ों को गोलघर काली मंदिर एवं धर्मशाला फ़्लाइओवर के नीचे ज़रूरत मंद लोगों में बाँटे।
इस कार्यक्रम के दौरान डॉ आशीष शुक्ला ,डॉ. राजेश मणि त्रिपाठी, डॉ. सत्येंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सर्वेश चंद्र शुक्ला, संदीप सिंह, गिरीश सिंह, अमित श्रीवस्तव तथा आशीष नाथ तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इस दौरान हर्ष, उज्ज्वल, दिव्यांशी, रितिका, अमरीश, मुकेश, आदर्श, हिफ्जा, आशुतोष, अनुराधा, हर्षिता,अभियान, दिव्यांशी एवं अन्य विद्यार्थियों ने वस्त्र वितरण में सक्रिय भूमिका अदा की ।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

24 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

24 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago