Ayodhya Ram Mandir Alert: संदिग्ध व्यक्ति को लेकर हाई अलर्ट, सभी एजेंसियों से क्लीन चिट, फिर भी चौकस पुलिस

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक संदिग्ध व्यक्ति के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां देर रात तक अलर्ट मोड में रहीं। स्थानीय पुलिस लगातार इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), सीआरपीएफ और कश्मीर की अन्य केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी एजेंसियों ने प्रारंभिक जांच में पकड़े गए व्यक्ति के किसी भी संदिग्ध या आतंकी गतिविधि में शामिल न होने के संकेत दिए हैं। हालांकि, इसके बावजूद सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।

पटना से अयोध्या पहुंचा था संदिग्ध युवक

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम अबू अहमद शेख है। वह शनिवार सुबह पटना से आगरा जाने वाली ट्रेन से अयोध्या पहुंचा था। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह सीधे राम मंदिर परिसर की ओर गया, जहां उसकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया।

पुलिस ने उसके परिजनों से भी संपर्क किया है। परिजनों ने बताया कि अबू अहमद शेख लंबे समय से अखरोट बेचने का काम करता है और वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है। परिवार का दावा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर (मानसिक मंदित) है। पुलिस ने उसके बेटे को अयोध्या बुलाया है, जो वहां के लिए रवाना हो चुका है।

ये भी पढ़ें – IND vs NZ ODI Series: पहले वनडे से पहले भारत को झटका? नेट प्रैक्टिस में ऋषभ पंत चोटिल, BCCI अपडेट का इंतजार

जिलेभर में बढ़ी सतर्कता, सघन सत्यापन अभियान

इस घटना के बाद अयोध्या जिले में पुलिस ने सतर्कता और बढ़ा दी है। अयोध्या धाम के दोनों थानों में सघन छानबीन अभियान शुरू कर दिया गया है।

• बाहर से आकर जिले में कारोबार करने वालों का सत्यापन

• ठेले-खोमचे और फेरी लगाने वालों पर विशेष निगरानी

• वे कहां रहते हैं और उनकी गतिविधियां क्या हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है

• उन्हें शरण देने वालों से भी पूछताछ

इसके साथ ही होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस में ठहरे सभी लोगों का सत्यापन कराया गया है। संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक आगंतुक की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राम मंदिर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को हल्के में नहीं लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – US-Iran Tension: ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप का बड़ा संकेत

Karan Pandey

Recent Posts

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

45 minutes ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

51 minutes ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

56 minutes ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

1 hour ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

1 hour ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

1 hour ago