चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना
महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा )। नौतनवा स्थित राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा सोमवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई।
मॉडल प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं जागरूकता अभियान के तहत अंगदान महादान का नारा लगाते हुए लोगों में जागरूक किया गया।रैली कॉलेज से पुरानी नौतनवा, रेलवे स्टेशन चौराहा ,अटल चौक, घंटाघर चौक ,अस्पताल चौराहा होते हुए गांधी चौक से कालेज पहुंचा। छात्र- छात्राओं ने हाथ में तख्ती लेकर अंधविश्वास का त्याग करो, अंग-दान का प्रयास करो , जैसे अनेक नारों से लोगो के बीच में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया।
प्रमुख चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो जागरूक किया। निदेशक डॉ शोभाराम साहू ने बताया कि आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस है इस पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें दवाओं के उपयोग व दुष्परिणाम को बताने के साथ ही सेल्फ मेडिकेशन न करने की अपील करने के साथ प्रशिक्षित फार्मासिस्ट से दवा लेने के लिए जागरूक किया गया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरि व युवा जिला इकाई तथा नगर इकाई नौतनवा के पदाधिकारी द्वारा नौतनवा कस्बे के अस्पताल चौराहे पर रैली में सभी लोगों को बिस्कुट ,शीतल जल दिया गया । इस दौरान अजीत प्रताप सिंह, छाया साहू, राठौर , रविंद्र सिंह, हरेंद्र प्रसाद, शनि श्रीवास्तव, यास्मीन बानो, राघवेंद्र चौबे, अमित त्रिपाठी, हुसैन इनायतुल्लाह, आरजू व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरि, जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि,ईश्वर शरण अग्रवाल, आनंद श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, गौतम जायसवाल, बद्री अग्रहरि, रमेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अरविंद वैश्य, किशन खेतान, प्रीतेश अग्रहरि, रमेश चंद्र गुप्ता, दिनेश वर्मा, गुड्डू जयसवाल,पंकज श्रीवास्तव,राजा बर्मा
सहित कॉलेज के तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…