देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व मधुमेह दिवस पर देवरिया जिले के सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में व्यापक जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मुफ्त शुगर व बीपी जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य लोगों को मधुमेह के जोखिम, लक्षण, उपचार और रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अनियमित जीवनशैली, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मधुमेह के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लगभग 350 मरीज जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर मधुमेह के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने नियमित व्यायाम और सुबह की सैर को मधुमेह नियंत्रण और बचाव के लिए बेहद जरूरी बताया।
ये भी पढ़ें – राप्ती नदी के पट्टाशुदा जलक्षेत्र में चोरी से मछली मारने पर रोक लगाने की मांग
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष की थीम “मधु के साथ जीना है—स्वस्थ और सक्रिय जीवन” के अनुरूप जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम और जांच शिविर लगाए गए। इन शिविरों में कुल 415 नए मधुमेह मरीजों की पुष्टि हुई, जिन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग से मार्गदर्शन दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल ने लोगों को अपनी जीवनशैली में सुधार कर मधुमेह से बचाव करने का मजबूत संदेश दिया।
ये भी पढ़ें – डीएम-एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जन समस्याएँ
पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग और प्रताड़ना से परेशान था युवक, दीवार पर सुसाइड नोट…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर कठही गांव में मंगलवार की सुबह उस…
भाटपार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ईरान 🇮🇷, अमेरिका 🇺🇸 और इज़राइल 🇮🇱 के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध…
एसपी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बड़ी…
कांग्रेस की बैठक में उठा रसोई गैस के दाम कम करने व सही तरीके से…
करीब दो वर्षों तक संभाली चौकी की जिम्मेदारी, स्थानांतरण पर पत्रकारों व क्षेत्रीय लोगों ने…