Categories: Uncategorized

गन्ने के साथ सहफसली खेती को बढ़ावा देने के लिए शरद कालीन गन्ना बुवाई शुरू

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) गन्ने के साथ सहफसली खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा हुसैनाबाद के किसान कमरुद्दीन के यहां चल रही शरद कालीन गन्ना बुवाई में शामिल होकर किसान का उत्साहवर्धन किया गया। बुवाई में गन्ना चेयरमैन व कृषि विभाग बजाज चीनी मिल के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर बजाज चीनी मिल महाप्रबंधक गन्ना आर पी शाही ने गन्ने के नई उपजाऊ प्रजाति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कृषि वैज्ञानिकों ने गन्ने की नई प्रजातियों का परीक्षण कर विकसित किया है। जिससे यह प्रजातियां ज्यादा उत्पादन प्रदान कर किसानों को अधिक लाभ प्रदान करने में सक्षम है। साथ ही सहफसली सोने पर सुहागा का काम करेगी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गन्ना कृषक शरदकालीन गन्ना बुवाई के साथ सहफसलों के माध्यम से कम समय व कम लागत से ही दोहरा लाभ प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते हैं । कहाकि समिति पर मौजूद उपकरणों का उपयोग कर किसान खेती को और बेहतर बना सकते हैं। गन्ना चेयरमैन तोताराम वर्मा ने कहा कि अधिक पैदावार एवं लाभ प्राप्त करने के लिए गन्ना की खेती सहफसलो के साथ शरदकालीन वुवाई ही करे। इसका समिति स्तर पर भी सहयोग प्रदान किया जायेगा। मौजूद सभी लोगों ने किसान कमरुद्दीन के खेत में बुवाई भी किया। कृषक राधेश्याम, एकबाल अहमद,सईद अहमद,मुन्ना दूवे, चीनी मिल के वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना सन्तोष कुमार मिश्रा,सहायक प्रबंधक गन्ना आईजी चौधरी,गन्ना विकास अधिकारी शारदा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

4 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

4 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

5 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

5 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

5 hours ago