अनारक्षित टिकट बुकिंग हेतु ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग कियोस्क मशीनो को लगाया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को लम्बी कतारों और भीड़ के झंझट से बचकर, स्मार्ट तरीके से अनारक्षित टिकट बुकिंग हेतु मंडल के 25 स्टेशनों के 38 लोकेशनों पर नई (ATVM)आटोमेटिक टिकट वेण्डिंग कियोस्क मशीनों को स्थापित किया गया है ।
अब साधारण यात्रियों को अनारक्षित टिकटों को प्राप्त करना आसान होगा और वे ATVM कियोस्क मशीनों के माध्यम से स्वयं ही अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे । वाराणसी मंडल प्रशासन द्वारा छपरा एवं सीवान स्टेशनों पर चार-चार ,बनारस,वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी,आजमगढ़,बलिया,मऊ एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर दो-दो तथा प्रयागराज रामबाग,ज्ञानपुर रोड,सिसवां बाजार,कप्तानगंज,सुरेमनपुर,बेल्थरा रोड,रसड़ा,एकमा, इन्दारा, जखनियाँ,औड़िहार,दुरौन्धा ,मैरवां,थावे,भाटपार रानी एवं भटनी स्टेशनों पर एक-एक नई (ATVM)आटोमेटिक टिकट वेण्डिंग कियोस्क मशीनों को स्थापित किया गया है ।
इन सभी पर सुविधा प्रदाता (फेसिलेटर ) की प्रतिनियुक्ति मंडल प्रशासन द्वारा यात्रियों की मदद हेतु की गयी है । फैसिलेटरों का विवरण इस प्रकार है:-छपरा में 09 सीवान में 08, बनारस में 02,वाराणसी सिटी में 02, गाजीपुर सिटी में 02,आजमगढ़ में 01,बलिया में 03,मऊ में 03,देवरिया सदर में 03,प्रयागराज रामबाग में 02,ज्ञानपुर रोड में 01,सिसवां बाजार में 01,कप्तानगंज में 01,सुरेमनपुर में 02,बेल्थरा रोड में 01,रसड़ा में 01,एकमा में 01, इन्दारा में 02, जखनियाँ में 01,औड़िहार में 01,दुरौन्धा में 02 ,मैरवां में 02,थावे में 02 एवं भटनी स्टेशन पर 02 फेसिलेटर नियुक्त किये गया हैं ।
इन (ATVM)आटोमेटिक टिकट वेण्डिंग कियोस्क मशीनों से यात्री केवल अनारक्षित टिकट ही नहीं प्राप्त कर सकते है बल्कि पूछ-ताछ का कार्य भी कर सकते हैं । जिस स्टेशन से जिस स्टेशन को जाना है उसकी भी इन्क्वायरी की जा सकती है । अब यात्रियों को लम्बी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा वे चाहें तो स्वयं ही अपना टिकट इस मशीन के मध्य से निकल सकते हैं अथवा फेसिलेटर की मदद से अपना टिकट निकलवा सकते हैं । इस मशीन में एंड्राइड मोबाईल के माध्यम से QR कोड स्कैन कर डिजिटल भुगतान कर टिकट प्राप्त किया जा सकता है अथवा दिक्कत होने पर रेलवे द्वारा (ATVM) पर नियुक्त सुविधा प्रदाता (फेसिलेटर ) को नगद भुगतान कर अपना यात्रा टिकट प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी ।
(ATVM)आटोमेटिक टिकट वेण्डिंग कियोस्क मशीन की कार्य प्रणाली कियोश्क पर यात्रा टिकट बुकिंग हेतु गंतव्य स्टेशन को मानचित्र से या अन्य स्टेशन विकल्प डालकर चुने, टिकट के प्रकार का चयन करें,यात्री संख्या एवं ट्रेन टाइप का विकल्प चुने,भुगतान का विकल्प चुने,किसी भी यूपीआई एप (UPI App) से क्यू आर पे का विकल्प चुनें,स्क्रीन पर दर्शाए गये क्यू आर कोड स्कैन कर भुगतान करें और जब तक पूरा टिकट प्रिंट होकर स्वयं मशीन से निकल कर अलग ना हो जाये तब तक उसे बाहर ना खींचें ।
(ATVM)आटोमेटिक टिकट वेण्डिंग कियोस्क मशीन प्रयोग करने में बरती जाने वाली सावधानी-यह एक टच स्क्रीन मशीन है कृपया इसको छूने के लिए केवल ऊँगली का ही इस्तेमाल करें, स्क्रीन को छूने के लिए पेन, पेन्सिल व नुकीली वस्तु का प्रयोग बिलकुल नहीं करें तथा कियोस्क/स्क्रीन पर न थूकें और ना ही कोई द्रव्य पदार्थ गिराएँ । ATVM से सम्बंधित किसी भी असुविधा की स्थिती में मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक/पाली पर्यवेक्षक से सम्पर्क किया जा सकता है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

4 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

4 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

4 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

4 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

4 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

4 hours ago