मामले में पीड़िता की तहरीर पर एक अज्ञात सहित चार नामजद
परसपुर/गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नरायनपुर साल निवासिनी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर साल निवासिनी जानकी पत्नी पुत्तीलाल ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाते हुए कहा है कि शुक्रवार की रात उसका पति व पुत्र मछली की रखवाली करने गये थे। उसी रात करीब दस बजे पीड़ित महिला अपने घर पर अकेली थी, तभी मौका देखकर विपक्षीगण मेरे घर मे घुसकर गलत काम करने की नीयत से बदसलूकी करने लगे।पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर विपक्षीगण पीड़ित महिला व परिजनों को जान से मार देने की धमकी देते हुये मौके से भाग गये।पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर ग्राम नरायनपुर जैसिंह निवासी सूबेदार पुत्र लल्ला, दीपक निषाद व किशन निषाद पुत्रगण सूबेदार एवं एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी परसपुर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की लिखित तहरीर के आधार पर नरायनपुर जैसिंह निवासी एक अज्ञात समेत चार नामजद लोगों के विरुद्ध विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…