बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के हिंदुओं पर हुए हमले को लेकर हिंदू संगठनों ने किया पुतला दहन व प्रदर्शन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।
बांग्लादेश में तखता पलट के बाद भड़की हिंसा में प्रदर्शनकारियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के हिंदू के मन्दिरों में की गई तोड़फोड़ एवं हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हिंदू संगठनों ने मिहींपुरवा कस्बे के चौराहे पर पुतला दहन के साथ किया और जोरदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के हिंदुओं के मंदिरों में की गई तोड़फोड़ तथा हिंदुओं को निशाना बनाकर उनके घर जला दिये गये, उन पर अत्याचार किये गये। बांग्लादेश से आने वाली तस्वीरें बहुत ही वीभत्स्य है, जो मानवता को शर्मसार करने वाली है। जिसको लेकर भारत में हिंदू संगठनों में उबाल है, इसी क्रम में मिहींपुरवा नगर के हिंदू संगठनों नें बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर पुतला दहन करने के साथ किया विरोध प्रदर्शन सभी ने केन्द्र सरकार से हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे अत्याचार को संज्ञान लेते हुऐ तत्काल उचित कदम उठाने की मांग की है। वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अशांति और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद आंतरिक सरकार की गठन पर नोबेल शान्ति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस खान को शपथ ग्रहण के बाद बधाई दी है, तथा बांग्लादेश में हिंदुओं सहित सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है । कार्यक्रम के मौके पर रामलीला अध्यक्ष जुगल किशोर पोरवाल, दीपक मद्धेशिया , हेमन्त वर्मा, पवन कुमार राठौर, नीरज मिश्रा, कमल सोनी, अमित रस्तोगी के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जनसंवाद से मजबूत होगा पुलिस-जनता का भरोसा, एसपी के निर्देश पर अभियान लगातार जारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत…

8 hours ago

वक्त की किताब में दर्ज हैं कुछ नाम, विदा हुए मगर रह गया उनका पैगाम

कुछ लोग दुनिया से विदा होकर भी इतिहास में जीवित रहते हैं। उनके विचार, कर्म…

10 hours ago

किसी ने बचाई जान, किसी ने रचा इतिहास!

इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर का दिन कई महान व्यक्तित्वों के जन्मदिवस के रूप…

10 hours ago

12 नवंबर का इतिहास: जब इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाला गया, पहली बार गूंजा क्लोरोफॉर्म का नाम; जानिए आज की कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाए

12 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय…

10 hours ago

धन, प्रेम और सम्मान का मिलेगा उपहार, 12 राशियों के लिए क्या कह रहे हैं आज के सितारे, पढ़िए एक बार।

दैनिक पंचांग: 12 नवंबर 2026, गुरुवार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम…

10 hours ago

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

20 hours ago