अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती गरिमामय वातावरण में मनाई गई


सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती सिकंदरपुर कस्बे में स्थित अदिति पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा धूमधाम व गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान पाठक रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि सच्चे अर्थों में राष्ट्रपुरुष थे। उन्होंने अपने नेतृत्व में भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तथा सुशासन की मजबूत नींव उनके दूरदर्शी नेतृत्व के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है, जिससे आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक जीवन, उनके ओजस्वी भाषणों, कवि हृदय तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित को प्राथमिकता दी और विपक्ष का सम्मान किया, जो आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। इस अवसर पर जयराम पांडेय, प्रयाग चौहान, संजीव वर्मा, हरि भगवान चौबे, शिवाजी राय, रामनाथ यादव, बैजनाथ पांडे, बबलू राय, विनोद कुमार गुप्ता, भीम गुप्ता, संदीप गुप्ता, गुड्डू यादव, कृष्णा शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंजय राय ने किया। समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

4 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

4 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

4 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

4 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

5 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

13 hours ago