आकांक्षात्मक जनपद बलरामपुर को बनाए विकसित बलरामपुर , सरकार की अपेक्षाओं के अनुसार विकास कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाए – प्रभारी मंत्री

बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा)।नीति आयोग द्वारा आकांक्षात्मक जनपद एवं आकांक्षात्मक विकास खंड के लिए संपूर्णता अभियान का शुभारंभ जनपद में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल , डीएम पवन अग्रवाल , विधायक बलरामपुर पल्टूराम , विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल , विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बुकलेट लॉन्च कर किया गया।

इस अवसर पर डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि संपूर्णता अभियान 4 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा जिसके तहत नीति आयोग के 6 सूचकांक पर जनपद एवं आकांक्षात्मक विकास खंड श्रीदत्तगंज को तीन माह के भीतर संतृप्त किया जाएगा।
इसके लिए नियमित समीक्षा की जा रही है एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्यक्रम का लाभ जनता तक पहुंचाएं एवं योजनाओं से संतृप्त करें । शिक्षा , स्वास्थ्य , पोषण , कृषि के क्षेत्र में नीति आयोग के संकेतकों से जनपद एवं विकासखंड को संतृप्त करने में अपना योगदान दें।
उन्होंने सभी को संपूर्णता अभियान की शपथ दिलाई।

इस दौरान प्रभारी मंत्री , डीएम , जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को योजनाओं का स्वीकृति प्रमाण पत्र , 150 से जायदा स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड के 03 करोड़ 59 लाख रुपए का चेक सौंपा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य , जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी , जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

6 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

6 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

6 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

6 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

6 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

6 hours ago